back to top

राजनांदगांव: पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार…

राजनांदगांव डोंगरगांव। पत्नी के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना करने के मामले में डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, सविता बाई निषाद ने 28 नवंबर 2024 को जहर सेवन कर लिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध था, लेकिन मर्ग क्रमांक 16/2025 की विस्तृत जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि मृतिका को उसका पति पुरुषोत्तम निषाद आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था।


मृतिका की बेटियों ने भी अपने बयान में पिता द्वारा की जा रही मारपीट की पुष्टि की। वहीं, पड़ोसियों के बयान, एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी प्रताड़ना के तथ्य सामने आए। बताया गया कि मृतिका शारीरिक रूप से कमजोर थी और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मानसिक रूप से परेशान थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पुरुषोत्तम निषाद को 17 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page