
निदान 1100 में प्राप्त शिकायत पर 3 मवेशी पकड़ रेवाडीह काजी हाउस पहुचाया
बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोडे
राजनांदगांव 19 मार्च। पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी निगम सीमाक्षेत्र के चौक चौराहों में घुमते रहने एवं बैठे रहने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आमजनो एवं मवेशियो को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जाता है तथा बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोड़ा जाता है। मवेशी धर-पकड अभियान के तहत चौक चौराहो मंे 6 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस पहुॅचाया गया। इसके अलावा आमजनों द्वारा निदान 1100 में शिकायत करने पर 3 मवेशी पकड़ रेवाडीह कांजी हाउस पहॅुचाया गया। जहॉ गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खीलाया जा रहा है।
मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत
गंज मण्डी रोड, बंसतपुर, महामाया चौक,महेश नगर, अनुपम नगर, पताल भैरवी मंदिर के सामने, आर.के.नगर चौक से घुमंतु एवं बैठे 6 मवेशी को पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है। इसी प्रकार निदान 1100 में ममता नगर से आमजनों द्वारा किये गये शिकायत के आधार पर 3 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस मंे रखा गया है, जहॉ से उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा। इसके अलावा कन्हारपुरी, लखोली, रेवाडीह एवं गोकुल नगर से बीमार मवेशी की सुचना पर उन्हे पकड ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोड़ा गया।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।










































