back to top

नया ढाबा में पानी की समस्या, महापौर ने मौका मुआयना कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत,सिंटेक्स टंकी लगाने तथा प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पानी सप्लाई के दिये निर्देश…


राजनांदगांव 31 मार्च। वार्ड नं. 4 के नया ढाबा में पानी की समस्या पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसंह पारस वर्मा सहित तकनीकि अधिकारियो के साथ पेयजल प्रभावित स्थल मंे जाकर नागरिको से रूबरू हो उनसे पेयजल समस्या के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु अधिकारियो को वैकल्पिक व्यवस्था करने निर्देशित किए।

Advertisements


महापौर श्री मधुसूदन यादव से नया ढाबा वासियो ने कहा कि नल में पर्याप्त पानी नही आता है, टैंकर से पानी सप्लाई की जाती है, कुछ दिनो से नियमित टैकर भी नही आ रहा है। महापौर ने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि पानी समस्या निवारण हेतु प्रभावित क्षेत्र में सिंटेक्स टंकी लगावे तथा उसमें टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरे, जिससे प्रभावित क्षेत्रवासियो को पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने पंचायत भवन के पास बोर खनन के निर्देश दिए तथा बरबट्टी कुॅआ से पंप के माध्यम से नया ढाबावासियो को जल प्रदाय करने कहा। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से भी पेयजल आपूर्ति करने कहा। उन्होनंें कहा कि इस प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था से पानी समस्या का निराकरण हो सकेगा।


महापौर श्री यादव ने अधिकारियो से कहा कि अपने अपने प्रभावित वार्ड में पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सिंटेक्स टंकी या टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करे। टंकी पूरी भरने के पश्चात ही वाल्व खोले, पानी का अपव्यय न हो इसका विशेष ध्यान रखे, वार्डो के हैण्ड पंपों का आवश्यकता अनुसार मरम्मत करे। उन्होंने मोटर प्रतिपालन विभाग के प्रभारी से कहा कि सभी टैंकर दुरूस्त रखकर वार्डो में लगे सिंटेक्स टंकी को समय समय पर भरे, आवश्यकतानुसार टैंकर से पानी सप्लाई करे।

उन्होंने अधिकारियो से कहा कि कम पानी आने या पानी नही आने की शिकायतो को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता से उसका समाधान करें। निरीक्षण के दौरान प्र.कार्यपलान अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे, मोटर प्रभारी श्री सुरेन्द्र साव, फिटर श्री टेमन ठाकुर सहित जल विभाग का अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page