back to top

राजनांदगांव: गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना पुलिस को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक में अवैध गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


मामले में फरार आरोपी पवन रात्रे उर्फ इमरान, निवासी जांजगीर-चांपा, की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page