back to top

धमतरी: गांव की बारात में झगड़ा, युवक की मौत से मचा हड़कंप…

धमतरी। धमतरी जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंवरी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रवि बघेल निवासी ग्राम अंवरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव में बारात आई हुई थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर रवि बघेल और गांव के ही भोला चेलक के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें आरोपी ने रवि की बेरहमी से पिटाई कर दी. अस्पताल में इलाज के दौरान मौतः- आरोप है कि मारपीटके बाद आरोपी युवक घायल रवि बघेल को घसीटते हुए उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि बघेल को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में गांव में आई बारात के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है-शैलेंद्र पांडेय, एएसपी घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page