
पुराने दुकानों का जीर्णोद्धार कर लागत राशि एवं कलेक्टर दर से प्रीमियम भुगतान पर बनी सहमति
राजनांदगांव 2 अपै्रल। निगम स्वामित्व की जी.ई. रोड एवं कस्तुरबा महिला मण्डल रोड में निर्मित दुकानो के जीर्णोद्धार के लिए आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने अपने कक्ष में दुकानदारो की बैठक बुलाई। बैठक मंे दुकानो की नई ड्राईग डिजाईन अवलोकन व लागत राशि तथा प्रीमियम आदि के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम तथा राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी की उपस्थिति में दुकानदारो से चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि निगम स्वामित्व की पुरानी व्यवायिक परिसरो में जी.ई. रोड में निर्मित 38 दुकाने तथा कस्तुरबा महिला मण्डल रोड में निर्मित 18 दुकाने जर्जर स्थिति मे आ गयी है, जिसका जीणोद्धार कर शासन गाईड लाईन के अनुसार पुनः व्यवस्थापन के लिए महापौर श्री यादव ने सप्ताह पूर्व दुकानदारो की बैठक बुलाकर चर्चा किये थे। चर्चा के दौरान दुकानदारो द्वारा बनाई जाने वाली दुकानो की ड्राईग डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार कर अवगत कराने सहमति बनी थी। इसी परिपेक्ष में महापौर श्री यादव ने आज पुनःदुकानदारो की बैठक बुलाकर चर्चा किए।
महापौर श्री यादव द्वारा जी.ई.रोड एवं कस्तुरबा महिला मण्डल रोड के दुकानो का ड्राईग डिजाईन दिखाकर दुकानो की साईज, पार्किंग आदि के संबंध में चर्चा की गयी। उन्होंने ड्राईग डिजाईन अनुसार लागत राशि एवं वर्तमान प्रचलित कलेक्टर दर से ली जाने वाली प्रीमियम राशि से अवगत कराया। दुकानदारो द्वारा प्रस्तुत नई ड्राईग डिजाईन मंे कुछ परिवर्तन कियें जाने का सुझाव दिया गया, जिसे महापौर द्वारा स्वीकार करते हुए पुनः प्राक्कलन तैयार कर प्राक्कलन अनुसार दर निर्धारित कर पुनः बैठक बुलाकर चर्चा किये जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि दुकानदारो की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लागत राशि का भुगतान किश्तो में लिया जावेगा। साथ ही लीज अवधि बढ़ाने के लिए दुकानदारो से आवेदन लेकर कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक के पूर्व में निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जी.ई.रोड में निर्मित 38 दुकानो एवं कस्तुरबा महिला मण्डल रोड में निर्मित 18 दुकानो की साईज, बरांडा तथा पार्किंग स्थल के संबंध में ड्राईग डिजाईन अनुसार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चर्चा अनुसार दुकाने निगम की ओर पीछे से बनाई जायेगी और कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार प्रीमियम का निर्धारण किया जायेगा। बैठक में दोनो ओर के दुकानदार उपस्थित थे।









































