
आई- गॉट कर्मयोगी के संबंध मे जानकादी देकर ई-आफिस मे कार्य संपादित करने कहा
राजनांदगांव 8 अपै्रल। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज निगम सभागृह में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आधार बेस उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारी अभी भी आधार बेस उपस्थिति नही लगा रहे है, शासन के निर्देशानुसार सभी को उपस्थिति लगाना अनिवार्य है, जिन्होने रजिस्टेªशन नही किया है वे तत्काल रजिस्ट्रेशन करावे। उन्होने कहा कि कर्मचारियो की सुविधा के लिए निगम के सभी कार्यालयो, तकनीकि शाखाओ में पाईंट तैयार किया गया है, सफाई कर्मियो के लिए भी क्षेत्र अनुसार पाईट बनाय गया है। जिसके आधार पर सभी कर्मचारी आधार बेस उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करंेगे। अन्यथा आगामी माह में बिना आधार बेस उपस्थिति के वेतन काटने की कार्यवाही की जावेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कर्मचारी सुबह निर्धारित समय में प्रार्थना में उपस्थित होना सुनिश्चित करे, कुछ कर्मचारियो की लंच के बाद देर से आने की शिकायत प्राप्त होती है, जोकि गलत है। निर्धारित समय तक कार्यालय में उपस्थित रहकर सौपे गये दायित्वो का निर्वाहन करे, समय पर काम नही करोगे तो काम पूरा नही होगा और दुसरा काम आ जायेगा, इसी लिए समय पर कार्यो का संपादन करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारी राष्ट्रीय पर्व के अलावा निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमो तथा कर्मचारी अधिकारी के सेवानिवृत्त बिदाई समारोह में सूचना के बाद भी उपस्थित नही रहते, जोकि कार्य के प्रति लापरवाही है। भविष्य में कार्यक्रमो में उपस्थित नही होने की स्थिति में वेतन काटने की कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में आयुक्त ने शासन के निर्देशानुसार ई-आफिस के माध्यम से कार्य संपादित करने कहा, क्योकि शासन द्वारा मेनुअल काम बंद करने की तैयारी है, कार्यालय के सभी कार्य ई-आफिस के माध्यम से किया जायेगा। इस संबंध में कर्मचारियो को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसी प्रकार शासन की आई-गॉट कर्मचोगी योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है और सभी कर्मचारियो को अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग लेना है। छोटे छोटे प्रोग्राम निर्धारित है, जिसकी 30 अपै्रल तक सभी को ट्रेनिंग करना है। ट्रेनिंग के पश्चात सर्टिफीकेट डाउनलोड करना है, आगामी माह में इस संबंध में जानकारी ली जायेगी, क्योकि इसके आधार पर सीआर भी लिखा जायेगा। इसके लिए प्रशिक्षित कर्मचारी से सहयोग लेकर कार्य करें।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी मई माह से चल रहे जनगणना कार्य में गति आवेगी, शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को समझकर सभी को गंभिरता से काम करना है, अनावश्यक कोई भी कर्मचारी अवकाश मे नही रहेगा, विभागीय प्रधान इस संबंध में मानिटरिंग कर जनगणना कार्य का सुचारू संपादन करायेगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है उसमें भी सभी को योगदान देकर सहभागी बनना है। अपने घर एवं आस पास के लोगो को स्वच्छता से जोड फिटबेक लेना है। बैठक में सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।










































