राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव ने किया अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण…

गंजपारा स्कूल में सुविधाओं के विस्तार पर जोर, खेल मैदान, डोम व गार्डन निर्माण के लिए निर्देश

स्कूल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने महापौर सक्रिय…

राजनांदगांव 17 अपै्रल। शहर के गंजपारा स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल का आज महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए क्लासरूम, किचन और लैब का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल,वार्ड पार्षद रवि सिन्हा, पार्षद जैनम बैद,पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद श्री राजेश अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित स्कूल की प्राचार्य श्रीमती राबिया सादाब, शिक्षकगण उपस्थित रहे।


महापौर ने स्कूल परिसर के समग्र विकास पर जोर देते हुए खेल मैदान में पाथवे निर्माण, परिसर में डोम निर्माण, कारपेट ग्रास लगाने एवं गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

साथ ही महापौर ने गंजपारा स्कूल के पास नया आंगनबाडी भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने कहा। उन्होंने अन्य प्रस्तावित कार्यों के लिए शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके।