back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.760 बल्क लीटर देशी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जयसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पहले मामले में 25 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मुरमुंदा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी खिलेश निर्मलकर (24 वर्ष), निवासी ग्राम रंगाखार को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 NB 2848 में अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके पास से 34 पाव देशी प्लेन शराब (6.120 बल्क लीटर) एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 22,720 रुपए आंकी गई।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ग्राम गाजमर्रा और राजकट्टा के बीच रोड तालाब के पास कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार सिन्हा (22 वर्ष) एवं नरसिंह सिन्हा (40 वर्ष) को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AN 7715 में अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से 48 पाव देशी प्लेन शराब (8.640 बल्क लीटर) एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 28,840 रुपए बताई गई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page