back to top

राजनांदगांव: लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 पाव (12.600 बल्क लीटर) देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में लालबाग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरगा क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 70 पाव देशी शराब (शोले प्लेन) एवं एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 20 हजार रुपए) बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25,600 रुपए आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी का नाम अजीत वैष्णव (22 वर्ष), निवासी ग्राम रुवातला, चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव है।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।इस कार्रवाई में निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक राकेश धुर्वे, मुकेश सोनवानी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं सहायक उप निरीक्षक तुलाराम बांद एवं अन्य स्टाफ की भी सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page