back to top

राजनांदगांव: शंकरपुर के जनसमस्या निवारण शिविर में महापौर ने शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने की अपील…

सुुशासन तिहार-2026

Advertisements

पीएम स्व निधि योजनांतर्गत 02 लाभार्थी को बैंक ऋण पत्र का वितरण

नशा मुक्ति के लिए ली गई शपथ

11 मई को वार्ड नं. 11, 12, व 13 के लिए बापू प्राथमिक शाला स्टेशनपारा में शिविर

राजनांदगांव 08 मई। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज शंकरपुर स्कूल में वार्ड नं. 07, 09 व 10 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मांग से संबंधित 31 शिकायत के 16 इस प्रकार कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।

आज के शिविर में महापौर श्री मधुसुदन यादव संबंधित वार्ड के पार्षद श्री शिव वर्मा, श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव व सुश्री तृप्ति पात्रे के अलावा पार्षद श्रीमती श्रुति लोेकेश जैन के साथ स्टालों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने संबंधितों को निर्देशित किये। उन्होने उपस्थित वार्ड वासियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ देने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। वार्डाे में आयोजित शिविर में आकर अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी से कहा कि शासन की मंशानुरूप प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर संबंधित को सूचित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्गत महापौर श्री यादव ने अपना शुगर टेस्ट कराया। पी.एम.स्वनिधि योजना के लाभार्थी श्री लेखपाल सिन्हा को सब्जी व्यवसाय के लिए एवं श्री धर्मेन्द्र गढ़ेवाल को पेटिंग कार्य के लिए चेक के माध्यम से 15-15 हजार रूपये का प्रथम किश्त दिया गया। इसके अलावा उपस्थित जनो को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलायी गई। शिविर में नगर निगम के अलावा महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, श्रम विभाग, स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग, शिक्षा, आयुष, परिवहन, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित स्टाल में अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दिये। दिनांक 11 मई 2026 सोमवार को वार्ड नं. 11, 12 व 13 के लिए बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किया गया है। महापौर ने उपरोक्त वार्ड के वार्ड वासियों से शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page