राजनांदगांव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यात्राओं में वाहनों के उपयोग को कम करने का लिया निर्णय…

राजनांदगांव। देश में ईंधन संरक्षण और संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर चल रही मुहिम के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Dr. Raman Singh ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि भारत एक परिवार है और प्रधानमंत्री Narendra Modi देश के मुखिया के रूप में मार्गदर्शन कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के सीमित उपयोग का जो आह्वान किया गया है, उसका पालन करते हुए उन्होंने अपने प्रवास के दौरान चार वाहनों के उपयोग को कम करने का निर्णय लिया है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब केवल अत्यावश्यक यात्राओं के लिए ही समय निकाला जाएगा।उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग सुनिश्चित करें और ईंधन संरक्षण की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाएं। डॉ. रमन सिंह के इस संदेश को पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।