लखोली में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड पंजीयन, ड्राईविंग लाईसेंस एवं महतारी वंदन का केवाईसी कराने उमड़ी भीड़…

सुुशासन तिहार-2026

महापौर ने शिविर का अवलोकन कर हितग्राहियो को किया लाभान्वित

आज अवकाश के दिन लखोली में आयोजित शिविर में अधिकारियो व कर्मचारियो ने सुनी समस्या, 7 वार्ड से 326 आवेदन प्राप्त

राजनांदगांव 28 मई। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत निकाय स्तर पर वार्डो में जन समस्या निवारण शिविर के तहत आज श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली स्कूल मैदान में 7 वार्ड क्रमशः वार्ड नं. 30,31,32,33,34,35 व 36 के लिये शिविर आयोजित किया गया। नवतपा के चलते अत्यधिक गर्मी के बावजुद वार्डवासियों की भीड़ उमड़ी, शिविर में बड़ी संख्या में 326 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 290 शिकायत के 36 आवेदन आए। शिविर में राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड पंजीयन, ड्राईविंग लाईसेंस तथा महतारी वंदन केवाईसी कराने के लिए महिलाओ की सर्वाधिक भीड़ रही। आज के शिविर में उपस्थित होकर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने दीप प्रज्जवलन कर शिविर का उद्घाटन कर स्टालो का अवलोकन किया।


महापौर श्री यादव ने पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत लखोली निवासी श्रीमती तोमिन साहू को टीफिन सेन्टर खोलने बैक आफ महाराष्ट्र के माध्यम से स्वीकृत 25 हजार रूपये का लोन तथा श्रीमती हेमा हुमने को किराना दुकान खोलने बैक आफ बड़ोदा से स्वीकृत 15 हजार रूपये का लोन प्रमाण पत्र वितरण किया। साथ ही राजीव नगर लखोली निवासी श्री कन्हैया लाल द्वारा शिविर में अपने राजस्व कर का भुगतान करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई की रस्म अदा की गयी। स्वास्थ्य एंव आयुष चिकित्सा विभाग के द्वारा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।


शिविर में अपने उद्बोधन में महापौर श्री यादव ने कहा कि सुशासन तिहार के प्रति नागरिको में विश्वास बड़ता जा रहा है, इसका प्रमाण आज लखोली शिविर में देखने को मिल रहा है। जहाॅ नवतपा के तपती गर्मी मंे लखोली क्षेत्र के लोग शिविर के प्रारंभ से ही उत्साह के साथ बड़ी संख्या मंे अपनी मांगे व शिकायत संबंधी आवेदन देने पहुॅचे है। उन्होने कहा कि राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु, निराश्रित तथा बिजली, पानी संबंधी आवेदनो का त्वरित निराकरण किया जावेगा एवं निर्माण व अन्य आवेदनो का चरणबद्ध निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच कि नागरिको की बीच जाकर उनकी समस्या से अवगत हो उनका निराकरण करना जिसका अच्छा प्रतिसात मिल रहा है। उन्होंने आज शासकीय अवकाश के दिन आयोजित शिविर में उपस्थित होने पर सभी अधिकारी कर्मचारी का आभार व्यक्त किया।


लखेाली स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में संबंधित वार्ड के पार्षदो की सक्रिय भूमिका रही। क्षेत्र के पार्षदो में पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य व पार्षद श्री डिलेश्वर साहू, श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती गिरजा निर्मलकर, श्री संतोष साहू, श्रीमती मोहनी भारती, श्रीमती चंद्रिका साहू सहित वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पूर्व पार्षद श्री महेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष निर्मलकर, श्री विजय सिन्हा, श्री युवराज भारती, श्री हिंछाराम साहू उपस्थित रहकर अपने अपने वार्डवासियो का आवेदन लेने में सहयोग किए।


जन समस्या निवारण के तहत अलगा शिविर दिनांक 3 जून 2026 बुधवार को दिग्विजय कालेज में महावीर वार्ड नं. 37 व दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिए श्वििर लगाया जायेगा। आज के शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।