
कुल पद 49 पद
योग्यता 12वीं / स्नातक / स्नातकोत्तर + B.Ed/D.El.Ed
स्थान रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
वेतन ₹22,400 – ₹38,100
SAGES Raigarh Recruitment 2026: कार्यालय जिला
शिक्षा अधिकारी एवं सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा संविदा भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है । इसके अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में व्याख्याता, प्रधान पाठक,
शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक और पुस्तकालय सहायक के कुल 49 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है । योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला रायगढ़ (छ.ग.) |
|---|---|
| पदों के नाम | व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय सहायक, व्यायाम शिक्षक |
| कुल पदों की संख्या | 49 पद |
| नौकरी स्थान | रायगढ़ (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन (गूगल फॉर्म लिंक द्वारा) |
| आधिकारिक वेबसाइट | raigarh.nic.gov.in |
| अंतिम तिथि | 07.06.2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) |
पदों का विवरण
पीएम श्री सेजेस नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़: 02 पद (प्रधान पाठक प्राथमिक खंड – 01, प्रयोगशाला सहायक – 01)सेजेस कोतरा: 02 पद (शिक्षक अंग्रेजी – 01, शिक्षक गणित – 01)पीएम श्री सेजेस खरसिया: 02 पद (व्याख्याता संस्कृत – 01, सहायक शिक्षक – 01)पीएम श्री सेजेस लैलूंगा: 08 पद (व्याख्याता हिंदी – 01, व्याख्याता संस्कृत – 01, प्रधान पाठक मा.शा. – 01, शिक्षक गणित – 01, शिक्षक विज्ञान – 01, सहायक शिक्षक – 02, पुस्तकालय सहायक – 01)सेजेस पुसौर: 06 पद (प्रधान पाठक मा.शा. – 01, प्रधान पाठक प्रा.शा. – 01, सहायक शिक्षक – 04)सेजेस चपले: 04 पद (व्याख्याता हिंदी – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 01, प्रयोगशाला सहायक – 01)पीएम श्री सेजेस तमनार: 05 पद (व्याख्याता गणित – 01, प्रधान पाठक मा.शा. – 01, शिक्षक विज्ञान – 01, प्रधान पाठक प्रा.शा. – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01)पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा: 05 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम – 05)पीएम श्री सेजेस कोड़ातराई: 06 पद (व्याख्याता गणित – 01, शिक्षक गणित – 01, शिक्षक विज्ञान – 01, शिक्षक कला – 01, सहायक शिक्षक – 02)पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़: 06 पद (व्याख्याता गणित – 01, व्याख्याता हिंदी – 01, सहायक शिक्षक – 01, प्रयोगशाला सहायक – 02, पुस्तकालय सहायक – 01)
शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता
- माध्यम: आवेदकों की संपूर्ण शिक्षा (कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक) अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है । केवल हिंदी और संस्कृत व्याख्याता पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता लागू नहीं होगी ।
- व्याख्याता (Lecturer): संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (PG) उपाधि और बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य ।
- प्रधान पाठक (मा.शा. / प्रा.शा.): न्यूनतम द्वितीय श्रेणी/45% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर, बी.एड. या डी.एड. तथा प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
- शिक्षक (Teacher): न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषयों में स्नातक (Graduation) डिग्री, बी.एड. और पूर्व माध्यमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
- सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं पास, डी.एड / डी.एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण और प्राथमिक स्तर का TET अनिवार्य है ।
- प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant): जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ न्यूनतम 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण ।
- पुस्तकालय सहायक (Library Assistant): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक और बी.लिब (B.Lib.) की उपाधि अनिवार्य ।
न्यूनतम आयु – 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।अधिकतम आयु – 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट के साथ अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी । आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार उच्चतर आयु सीमा में शासन के नियमों के तहत छूट देय होगी ।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट (प्रावीण्य सूची) के आधार पर संपन्न होगी, जिसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है । पदवार अंकों के वेटेज (अधिभार) की गणना इस प्रकार की जाएगी
- व्याख्याता: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातकोत्तर (50%)
- शिक्षक / ग्रंथपाल / प्रधान पाठक: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातक (50%)
- सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक: 10वीं (40%), 12वीं (60%)
शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) हेतु बुलाया जाएगा ।









































