राजनांदगांव में पीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज, शिक्षक नगर स्थित आवास पर ईडी की दबिश…


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को राजनांदगांव के शिक्षक नगर स्थित एक आवास पर ईडी की टीम ने दबिश देकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की जा रही है।


गौरतलब है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई पीएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया तथा कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को नियमों के विपरीत फायदा दिलाया गया।
इस मामले में ईडी पहले भी कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर चुकी है और जांच के दौरान कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मामले के मुख्य आरोपी माने जा रहे पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।


सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन, भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। जांच एजेंसी का उद्देश्य कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाना और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
पीएससी भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेशभर में चर्चा का माहौल है और अभ्यर्थियों की नजरें जांच के परिणामों पर टिकी हुई हैं। ईडी की ताजा कार्रवाई को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा