
बालोद। पुलिस ने दूसरे की जमीन की फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 15 लाख रूपये में सौदा कर बयाना के रूप में डेढ़ लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि मामले का दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी डमेन्द्र कुमार गंजीर निवासी लाटाबोड़ जिला बालोद को उनके स्वामित्व/नाम पर ग्राम लाटाबोड़ पटवारी हल्का नम्बर दस में एक एकड़ 60 डिसमिल कृषि भूमि जिसका ऋण पुस्तिका क्रमांक 4088086 डमेन्द्र कुमार के नाम पर तहसील कार्यालय बालोद से जारी हुआ है।
आरोपी हरिशंकर गजभिये पिता सुकलाल गंजभिये निवासी ग्राम परसोदा थाना बालोद एवं नरेन्द्र बहादुर सोनी पिता चन्द्रबहादुर सोनी निवासी ग्राम खैरतराई थाना बालोद दोनों ने मिलकर ‘डमेन्द्र कुमार गंजीर की उक्त भूमि का फर्जी ऋण पुस्तिका क्रमांक 4088086 तैयार कर 24.04.2026 को विनोद कुमार वर्मा एवं उसकी पत्नी कमला वर्मा निवासी ग्राम देवारभाट के पास जाकर हरिशंकर गजभिये ने स्वयं को जमीन का मालिक डमेन्द्र कुमार गंजीर होना बताकर एवं अपने साथी नरेन्द्र बहादुर सोनी के साथमिलकर उक्त जमीन को 15 लाख रूपये में बिक्री करने का सौदा कर कमला वर्मा से 1,50,000 रूपये बयाना राशि प्राप्त कर इकरारनामा तैयार कर जमीन ऋण पुस्तिका को कमला वर्मा को दे दिया।
आरोपीगणों के द्वारा धारा 318 (4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि हरिशंकर गजभिये के साथ मिलकर डमेन्द्र कुमार गंजीर की नाम की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन बिक्री करने 15 लाख रूपए में कमला वर्मा से सौदा कर ब्याना राशि 1,50,000/- रूपए प्राप्त करना किन्तु कमला वर्मा को फर्जी ऋण पुस्तिका के बारे में जानकारी होने पर अपने दिए ब्याना राशि को वापस मांगने पर आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी ने अपने नाम की बंधन बैंक का दो चेक कुल 1,50,000/- रूपए का देना बताया।
आरोपी नरेन्द्र बहादुर वं सोनी द्वारा घटना के दौरान उपयोग किए एक वीवो कम्पनी का र मोबाईल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोनी नरेन्द्र बहादुर र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में न आरोपी हरिशंकर गजभिये फरार है।










































