बालोद: ₹5000 महीने कमाने का लालच पड़ा भारी, बैंक खातों का दुरुपयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बालोद। पुलिस ने बैंक में पर प्रतिमाह पांच हजार रूपये खाता खुलवाने पर मिलने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रेम सिंह देवांगन एवं अन्य ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी पुरानिक देवांगन ने बैंक खाता खोलकर देने पर प्रति माह 5000/- रूपए मिलने का झांसा देकर इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बालोद में बारी-बारी से ले जाकर 800-800 रूपए जमा कर खाता खुलवाया और नया सिम नम्बर लेकर बैंक खाता में लिंक करवाकर बैंक से मिले एटीएम कार्ड, एटीएम पिन एवं नए सिम को अपने पास रख लिया।

प्रार्थी प्रेमसिंह देवांगन के खाता में कुल 1,55,906 रूपए, सोहन लाल तारम के बैंक खाता में कुल 2,50,007 रूपए, डोमन देवांगन के बैंक खाता में कुल 36,527 रूपए एवं किसुन देवांगन के बैंक खाता में कुल 1,88,816 रूपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा जमा करने एवं निकालने से बैंक खाता सीज हो गया।

आरोपी पुरानिक देवांगन द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के बैंक खाते की एटीएमकार्ड, एटीएम पिन एवं खाता में लिंक सिंम को रख कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में धारा-318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी पुरानिक देवांगन पिता चेतन लाल देवांगन (34 वर्ष) ग्राम कोरगुड़ा थाना बालोद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने मोबाईल में फेसबुक एप्लीकेशन पर रिल्स वीडियो देख रहा था ।

तभीरिल्स के स्क्रीन पर कैसिनो गेम के लिए बैंक खाता देने पर प्रति माह 5000 रूपए मिलने का ऑफर दिया तथा संपर्क के लिए मोबाईल नं. 9303757275 दिया तब उसने प्रार्थी एवं अन्य लोगों को बारी-बारी से अपने साथ इंडियन ओवरसिज बैंक शाखा बालोद में ले जाकर बचत खाता खोलने के लिए 800-800 रूपए बैंक में जमा कर खाता खुलवाया एवं चारों के नाम से नया सिम लेकर बैंक खाता में लिंक करवाया।

बैंक में खाता खुलने के साथ ही तत्काल सभी का एटीएम कार्ड एवं एटीएम पिन मिला था जिसे अपने पास रखकर कोरियर के माध्यम से विकास नाम के व्यक्ति को ग्राम बम्हनी खेरा तहसील व जिला पलवल (हरियाणा) के पते पर भेजा एवं खाता खोलने के लिए रूपया लगेगा बोलने पर छ.ग. ग्रामीण बैंक शाखा दुधली में संचालित अपने बैंक खाता क्र. 7032046823 में बारी-बारी से कुल 5000/- रूपए भेजा था।

आरोपी से छ.ग. ग्रामीण बैंक शाखा दुधली में संचालित बैंक खाता क्र. 7032046823 की पासबुक, वीवो कम्पनी का मोबाईल सिम नं. 6268314926 को जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।