
राजनांदगांव 19 जून। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुये स्वस्थ रहने योग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज के इस भाग दौड के युग में शरीर को स्वस्थ्य रखने योग की अत्यंत आवश्यकता है। योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर दिन की शुरूवात योगाभ्यास कर करे और स्वस्थ्य रहे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि कोरोना महामारी से मानव शरीर में बहुत सी शारीरिक तकलीफे आयी है, अतः रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने योग करना नितांत आवश्यक है। योग करने से व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ्य रहता है। दिनांक 21 जून रविवार को प्रातः 7 बजे योग दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर योग करने की उन्होंने नागरिकों से अपील की है।










































