



राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई राजनांदगांव ने डोंगरगढ़ शहर मंडल के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य स्थानों पर पार्टी तथा उसके वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित रूप से विरोधात्मक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में परविंदर सिंह मोन्टी, संतोष राव, विरेंद्र साहू और प्रिंस कक्कड़ से 24 घंटे के भीतर जिला भाजपा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो संबंधित कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।









































