
राहुल नगर में पेयजल समस्या को दूर करने अधिकारियों को दिए निर्देश
राजनांदगांव 14 जुलाई। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नंबर 30 , 31 एवं 32 के कंचन बाग जनता कालोनी तथा राहुल नगर में पैदल भ्रमण कर पानी सफाई व पीसीसी रोड निर्माण का जायजा लिया।
कंचन बाग बांस टाल के पास बारिश का जल भराव होने पर पीसीसी रोड निर्माण , केशर नगर अटल आवास एवं जनता कालोनी में नाली निर्माण कराने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किये। वही राहुल नगर में पेयजल समस्या के निदान के लिए मदरसा रोड एवं गौरा चैरा के पास पाइप लाइन में कनेक्शन जोड़ने कहा गया ।
महापौर ने वार्डवासियों एवं पार्षद की मांग अनुसार महापौर निधि से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी। निरीक्षण दौरान कंचन बाग क्षेत्र से आने वाले बरसाती पानी के बहाव को रोकने राहुल नगर में नाला निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने कहा। उन्होंने केशर नगर अटल आवास का निरीक्षण कर रहवासियों से साफ सफाई रखने एवं घरो से निकलने वाले कचरा स्वच्छता दीदीयों को देने समझाइस दिए। राहुल नगर के रहवासियों ने आधे हिस्से में अच्छे फोर्स के साथ पानी आने पर महापौर का आभार व्यक्त करते हुए शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गिरिजा निर्मलकर, श्री चंद्रशेखर लश्करे, श्रीमती रीना सिन्हा, पूर्व पार्षद विट्ठल पटेल,पार्षद प्रतिनिधि संतोष निर्मलकर,विजय सिन्हा वार्डवासी सूर्यकांत गुप्ता,नरेश रामटेके,अरुण मरकाम, मनसुख यादव सहित नगर निगम के अधिकारी गण उपस्थित थे ।










































