back to top

एक पल में उजड़ गया परिवार,ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो बहनों समेत चार की दर्दनाक मौत…

कुम्हारी। दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर गुरुवार को कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों और दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, सोमनी भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी (उॠ 07 ऊए 5847) चला रही थीं। उनके साथ उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), सात वर्षीय याचना, चार वर्षीय डाली तथा आठ वर्षीय भावेश सवार थे।

सभी रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 से 10-30 बजे के बीच स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर(सी.जी. 07 एन.ए. 0930) के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमृता निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), सात वर्षीय याचना और चार वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल आठ वर्षीय भावेश को गंभीर अवस्थामेंअखिभारतीयआयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका आईसीयू में उपचार जारी है। मृतका अमृता निर्मलकर के पति लोकेश निर्मलकर ने बताया कि परिवार ने 14 जुलाई को ही बेटी याचना का जन्मदिन मनाया था।

इसके अगले दिन सभीरिश्तेदारों से मिलने रायपुर जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मॉच्र्युरी भेजा गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय राष्ट्रीय राजमार्ग से नेताओं का काफिला गुजर रहा था और पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण राहत कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले. की जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page