राजनांदगांव : राजस्व विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर वसूली के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 17 जुलाई। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने पिछली बैठक के प्रगति की जानकारी ली। नये डिमाण्ड के संबंध मे चर्चा कर एक सप्ताह में वृद्धित वसूली के लिए सभी वार्ड प्रभारियो की प्रशंसा किए।


आयुक्त ने बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कहा कि गत बैठक में प्लान तैयार कर वसूली करने निर्देशित किया गया था, जिसपर अधिकांश ने अमल किया, जिसकी परिणीति वसूली में तेजी आई है। यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करना सुनिश्चित करे उसका अच्छा परिणाम आयेगा। बड़े बकायादारो के घर जाकर उन्हे समझाईस दे कि अपने बकाया करो का भुगतान कर वित्तीय भार से बचे, भुगतान नही करने की स्थिति में सख्ती बरती जायेगी। उन्हे बताये कि आपके राजस्व करो के भुगतान से निगम कर्मचारियो के वेतन देने सहित अन्य आवश्यक गतिविधिया संचालन में सुविधा होती है।


आयुक्त श्री मरकाम ने राजस्व उप निरीक्षको से दुकान वसूली के संबंध में अलग अलग जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुकानो के भी बडे बकायादारो की सूची तैयार करे,उनसे नियमित रूप से सम्पर्क कर किराया वसूले। इसी प्रकार प्रतिमाह दुकान किराया वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि दुकानो की बकाया प्रीमियम राशि जमा कराने नोटिस दे, अनुबंध कराकर किराया वसूले। जिन दुकानो की नीलामी कराना शेष है उनकी नीलामी करावे।


राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने कहा कि नये दर से डिमाण्ड में वृद्धि कर सही डिमाण्ड तैयार करे। प्रतिदिन शाम को वसूली की जानकारी ली जावेगी, साथ ही गुगल शीट भराना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्धारित दर अनुसार प्रतिमाह 2 सौ रूपये की दर से जलकर वसूली के निर्देश दिए। दुकान का बकाया प्रीमियम व किराया वसूली में ध्यान देवे। उन्होंने कहा कि आयुक्त महोदय की मंशानुरूप अच्छी वसूली करने वालो को पुरूस्कृत किया जायेगा और कम वसूली पर दण्डित भी किया जायेगा। बैठक मंे सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित थे।