
शहर में हरियाली लाने 10 हजार पौधरोपण का लक्ष्य-मधुसूदन यादव
राजनांदगांव 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली लाने की दृष्टिकोण से महापौर श्री मधुसूदन यादव निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम तथा तकनीकि अधिकारियो के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सुरक्षित स्थान में करना है, जिससे पौधे वृक्ष का रूप ले सके।
शहर में वृक्षारोपण के लिए स्थल निरीक्षण की कडी में महापौर श्री यादव ने रेवाडीह में राज इम्पीरियल से फरहद चौक, मोतीपुर एंव कौरिनभाठा मुक्तिधाम, पुरान व नया ढाबा तालाब के पास,पारीनाला के पास, मोतीपुर मुक्तिधाम रोड से बरगाही रोड, नया ढाबा रोड, एकलव्य विद्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में जाकर स्थल निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 10 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे से कहा कि वृक्षारोपण के लिए शहर में और भी स्थल का चयन करे, स्थल सुरक्षित हो तथा पानी की उपलब्धता हो या आसानी से पानी डाला जा सके। उन्होंने कहा कि पौधे संरक्षित होकर वृक्ष का रूप ले ऐसे स्थल चयन करे, तभी हम हरियाली की ओर अग्रसर हो सकेगे।
वृक्षारोपण के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जायेगा, जिससे शहर में वृहद रूप से वृक्षरोपण किया जा सके।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है, पूर्व में लगाये गये पौधों में अधिकांश पौधे वृक्ष का रूप ले लिये है, इस वर्ष भी पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें शहर के आंतरिक एंव बाह्य क्षेत्रों में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में जन सहयोग भी लिया जायेगा, उनसे अपने क्षेत्र के पौधो को सुरक्षित रखने अपील की जावेगी। निरीक्षण के दौरान प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव व सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी आदि उपस्थित थे।










































