back to top

राजनांदगांव: नशे में ग्रामीणों से झगड़ा करना पड़ा भारी, सुरगी चौकी पुलिस ने दो उपद्रवियों को भेजा जेल…


राजनांदगांव। जिले की पुलिस चौकी सुरगी ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले उपद्रवियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, रविवार को ग्राम कोटराभाठा के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि बसंत कुमार विश्वकर्मा और शनि कंवर शराब के नशे में गांव में लोगों से विवाद और झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही सुरगी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।


जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी नशापान के आदी हैं और नशे की हालत में ग्रामीणों एवं आम लोगों से विवाद करते हैं, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बिगड़ने तथा संज्ञेय अपराध होने की आशंका थी।


इसके बाद पुलिस ने बसंत कुमार विश्वकर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम कोटराभाठा तथा शनि कंवर (19 वर्ष), निवासी कुम्हड़ाटोला, थाना डोंगरगढ़, वर्तमान निवासी ग्राम कोटराभाठा को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page