back to top

राजनांदगांव: मोहल्लों में हंगामा करने वाले 4 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए…

राजनांदगांव। जिले की बसंतपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेज दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में असामाजिक और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बसंतपुर क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में हो-हल्ला कर शांति भंग करने वाले राजू साहू (45), कन्हैया यदु (30), हरिश भोजवानी (47) और मनोज भोजवानी (41) के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया।

चारों आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेश सार्वा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चंद्रा, प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक ललित रावटे, आशीष मानिकपुरी, रूपेंद्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page