राजनांदगांव: महापौर ने कंचन बाग में साफ सफाई एवं निर्माण कार्य का लिया जायजा…

निर्माण कार्य समय सीमा मंें पूर्ण करने काम में गति लाने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 20 जुलाई। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नंबर 30 के कंचन बाग में वार्ड पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे के साथ पैदल भ्रमण कर साफ सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लेकर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उद्यान व सामुदायिक भवन मरम्मत करने स्टीमेंट तैयार करने तकनीकि अधिकारियो से कहा।


कंचनबाग में साफ सफाई का जायजा लेकर महापौर श्री यादव ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि बारिश में मौसमी बीमारी को देखते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। पानी भरान क्षेत्र के नालियो की समुचित सफाई हो, गड्ढे में भरे जल निकासी के लिए कच्ची नाली खोद निकासी कराए, समय समय पर दवाई का छिडकाव करे।

उन्होंने कंचनबाग वासियो से रूबरू हो कहा कि घर के आस पास साफ सफाई रखे, घर में ही गिला सुखा कचरा अलग कर स्वच्छता दीदीयो को देवे, मौसमी बीमारी डेंगू, मलेरिया से बचने एतियात बरते।


निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में कंचनबाग में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन का जायजा लेकर कार्य मंे गति लाकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तकनीकि अधिकारियो से कहा। उन्हांेने कहा कि निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग करे, जिससे समय सीमा में भवन पूर्ण हो और उसका लाभ क्षेत्रवासियो को मिल सके।

कंचनबाग की महिलाओ द्वारा सामुदायिक भवन एवं उद्यान मरम्मत की मांग पर महापौर श्री यादव ने अधिकारियो से दोनो का मरम्मत कराने स्टीमेंट तैयार करने कहा। उन्होंने कहा की प्रक्रिया कर जल्द इसका मरम्मत कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती रितु श्रीवास्तव सहित तकनीकि व स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे ।