राजनांदगांव: मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायत पर 7 मवेशी पकड़ किया प्रभावी निराकरण…

मवेशी धर-पकड अभियान मंे 8 मवेशी पकड रेवाडीह कांजी हाउस छोडे*

रात में मवेशी हकालने के अलावा नाला में फसी गाय निकाले

बीमार मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाए

राजनांदगांव। बारिश में दुर्घटना को ध्यान में रखकर नगर निगम का मवेशी धरपकड अभियान टीम का चैक चैराहो में बैठे एंव घुमंतु मवेशी पकडने का अभियान नियमित रूप से जारी है।

टीम द्वारा जहाॅ रात में चैक चैराहो, व मोहल्लों से मवेशी हकालने काम कर रही है, वही बीमार मवेशियो को ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायतो के आधार पर भी मवेशी पकड काजी हाउस छोडा जा रहा है।

मवेशी धरपकड अभियान के तहत आज चैक चैराहो से 8 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस पहुॅचाया गया। जहाॅ दाना पानी के अलावा गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खिलाया जा रहा है।


मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के मार्गदर्शन में चैक चैराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत आज इंदिरा नगर, नंदई चैक, लखोली चैक, भाजपा कार्यालय रोड, जिला अस्पताल के सामने, पीटीएस के पास से 8 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे वही मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायत के आधार पर गौरीशंकर विहार कालोनी रेवाडीह, चैबे काम्पलेक्स नवागांव, लखोली संजय नगर, सेठी नगर, नंदई कुॅआ चैक, जनता कालोनी, ईस्कान विहार कालोनी, सृष्टि कालोनी एवं चिखली शासकीय प्रेस के पास से मवेशी पकड कांजी हाउस छोड शिकायत का निराकरण किया गया।

काजी हाउस में रखे मवेशियो को छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा।


इसके अलावा रात में दुर्घटना को ध्यान मेें रखकर गत रात्रि शहर के प्रमुख मार्ग व चैक-चैराहो में पुराना बस स्टैण्ड चैक, रेल्वे स्टेशन चैक, गंज चैक, नंदई चैक, चैखडिया पारा, हास्पिटल चैक, बसंतपुर बाजार चैक, महेश नगर काली माई मंदिर के पास एवं ग्रीनहाईट से बैठे तथा विचरण करते मवेशियो को निगम की टीम द्वारा हकाला गया।

इसी प्रकार प्रतिदिन रात में दुघटना से बचाने प्रमुख चैक चैराहो व सड़को से मवेशी हकाला जाता है। इसी के साथ संजय नगर लखोली एवं पेण्ड्री से बीमार मवेशी की सूचना पर उन्हे पकड ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया तथा हल्दी मे दुर्घटना से घायल 2 गाय को भी ईलाज के लिए मोहारा स्थित आरोग्यंत गौशाला छोडा गया। इसी कडी में सिंदई चैक के नाला में फसी गाय को टीम ने सकुशल बाहर निकाला।


आयुक्त श्री मरकाम ने बरसात में दुर्घटना से बचने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चैक-चैराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।