राजनांदगांव: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की कार्यवाही,3 हजार जुर्माना लगा 1 किलो पालिथीन जप्ती…

राजनांदगांव 4 अगस्त। प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये शासन मंशानुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर जुर्माना कर जप्ती की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी मंे गुडाखू लाईन एवं फल मार्केट में अभियान चलाकर प्रतिबंधित पाॅलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर अनाज, चना एंव फल विक्रय करने वाले 9 दुकानों पर कार्यवाही करते हुये लगभग 3 हजार रूपये जुर्माना कर 1 किलो पालीथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठाये जा रहे है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।


निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक का उपयोग हर व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है, जिसका दुष्प्रभाव भी पड रहा है तथा प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, फिर भी लोग इसका उपयोग कर रहे है। इसके नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर लगातार कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज गुडाखू लाईन एवं फल मार्केट के 1 अनाज दुकान, 3 चना दुकान व 5 फल दुकानों से 5 सौ, 3 सौ, 2 सौ रूपया जुर्माना लगा 1 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जप्त किये। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।


आयुक्त श्री मरकाम ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।