
खैरागढ़ से कवर्धा सड़क के चौडीकरण हेतु रखी मांग
धवईपानी से सिमगा तक फोरलेन सड़क की रखी मांग
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के संासद संतोष पान्डेय आज केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिल कर सड़को के उन्नयन व विकास हेतु भेंट मुलाकात की। सांसद पान्डेय ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) से निर्माणाधीन राजनांदगांव से खैरागढ़ सड़क एवं राजनांदगांव से डोंगरगांव से मोहला-मानपुर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण हेतु राशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद ने बताया कि वे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से समक्ष खैरागढ़-छुईखदान से कवर्धा तक की सड़क के मजबूती एवं चौड़ीकरण हेतु केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष से राशि जारी करने की मंाग रखी हैं ज्ञात है कि उक्त सड़क राजनांदगांव जिले से खैरागढ़ जिला होकर कवर्धा जिले को जोडने वाली एकमात्र सड़क है।
आगे संासद ने बताया कि उन्होने मंत्री जी से चर्चा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 अंतर्गत धंवई (छग-मप्र बार्डर) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक फ़ोरलेन सड़क निर्माण कराए जाने से अवगत कराया जिसकी लंबाई कुल 125 किमी है यह मार्ग छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश दोनों राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यहां से कई राज्यों के बड़े छोटे वाहनों का आवागमन होता है। चिल्फी घाटी में आए दिन घंटों लंबा जाम लगता है। इसके चलते आवागमन बाधित होता है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग में फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा। उक्त सभी सड़को से निर्माण व राशि स्वीकृति हेतु मंत्री ने आश्वसन प्रदान किया है।









































