
राजनांदगांव 12 अगस्त। राज्य शासन के आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त दिन शनिवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।
आयुक्त श्री मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुये कहा है कि 15 अगस्त के दिन मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना वसूल करे।
उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये है।










































