राजनांदगांव: आयुक्त जी.आर. मरकाम ने किया मोहारा फिल्टर प्लांट मेें ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 80वीं वर्षगाठ के अवसर पर मोहारा फिल्टर प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने ध्वजा रोहण किया। ध्वजा रोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी।

Advertisements


स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये आयुक्त श्री मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता का मूल अर्थ अपने अधिकारों व कर्तव्यों को समझना एवं उसके आधार पर अपने समाज व देश के लिये कार्य करना है, तभी आजादी की सार्थकता होगी। उन्होंने अधिकारियोें व कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों को समझकर अपने अपने कर्तव्यों का इमानदारी से निर्वाहन करे तथा नागरिकों की समस्या का हर संभव निराकरण करे।


इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू,, उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती, श्री अनूप पाण्डे, श्री तिकल राज ध्रुव व श्री युवराज कोमरे सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।