राजनांदगांव: अटल जी की पुण्यतिथि पर महापौर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन…

राजनांदगांव 17 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने अटल परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके योगदानो को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी जी पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र में माल्यार्पण किए।

Advertisements


अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने कहा कि अटल जी देश सेवा के लिए समर्पित थे और उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उनके सरल व्यक्तित्व ओजस्वी वक्ता और राष्ट्रहित की भावना के आधार पर सभी राजनेतिक दल उन्हे मानते थे।

अटल जी छत्तीसगढ राज्य के निर्माता थे। आज जो छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है, उसमें अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. श्री लीलाराम भोजवानी जी को नमन करते हुए कहा कि भोजवानी जी भी एक सौम्य एवं सरल नेता थे, उन्हांेने पार्षद से लेकर मंत्री तक का राजनीतिक सफर तय किया।


बीस सूत्री क्रियान्वयान समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनका किसी से कोई बैर नही था और उनके कार्य व व्यवहार से विरोधी दल के लोग भी उनकी प्रशंसा करते थे। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और देश को विकसित करने के लिए अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनेक कार्य किए। उनके राष्ट्र भक्ति, सरल व्यक्तित्व सदेव याद किया जायेगा। उन्होने भोजवानी जी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री संचिन बघेल,पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, दिग्विजय स्टेडियम समिति के सचिव श्री रमेश पटेल, समाजसेवी श्री सुरेश एच.लाल सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।