
पेयजल व्यवस्था सुदृढ करने तथा निर्माण कार्यो में गति लाने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 27 अगस्त। बारिश में बार बार लाईट बंद होने की वहज से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने पर महापौर श्री मधुसूदन यादव आज अपने कक्ष में नगर निगम एवं विद्युत मण्डल के तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू व लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा की उपस्थिति में आहुत बैठक में उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी लेकर कार्य में गति लाने निर्देर्शित किए।
महापौर श्री यादव ने बैठक में कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में कम पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है, जिसका मुख्य कारण टंकी नही भर पाना है। कंचनबाग, मोतीपुर की टंकीया पूरी नही भर पा रही हैै। जिस वजह से उक्त टंकी से सप्लाई क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है। जिसका प्रमुख कारण बार बार बिजली बंद होना है। विद्युत माण्डल के कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा ने कहा कि अत्यधिक बारिश एवं फिडर मेें परेशानी की वजह से विद्युत की समस्या आ रही है। पेयजल की समस्या दूर करने फिल्टर प्लांट का विद्युत कनेक्शन अलग से फिडर में जोडने कार्य योजना बनाई जा रही है। जिससे प्लांट में बार बार लाईट बंद होने की समस्या नही रहेगी।
महापौर श्री यादव ने समुचित पेयजल सप्लाई के लिए फिडर का कार्य शीघ्रता से करने तथा गंज चैक काम्पलेक्स के पास ट्रांसफार्मर शिप्टींग के लिए निगम के अधिकारियो के साथ संयुक्त दौरा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने कालोनियो में शिविर लगाया जा रहा है, शिविर में विद्युत मण्डल के अधिकारी भी शामिल रहे, इस संबंध में निगम के अधिकारियो से चर्चा कर कार्य योजना अनुसार अधिकारी भेजने कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा को निर्देशित किए, ताकि योजना का लाभ देने प्रक्रिया बताई जा सके।
वार्डो में गंदा पानी आने की शिकायत पर महापौर ने निगम अधिकारी एवं प्लांट संचालक से वस्तु स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियो ने जानकारी दी कि 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के फिल्टर बेड का मरम्मत कराया जा रहा है, जो पूर्णता की ओर है, नया फिल्टर मिडिया भी मंगाया गया है। महापौर ने कहा कि सभी पंप भी दुरूस्त रखे, उसके अलावा फिटकरी, क्लोरिन आदि का पर्याप्त भण्डारण रखे तथा तीनो पालियो में पर्याप्त कर्मचारी रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि वाल्वमेनो से टंकी भरने, कम भरने तथा पाईप लाईन लिकेज आदि की जानकारी लेवे, उन्हें एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर कार्य करने समझाईस देवे, उनके कार्यो की मानिटरिंग करे। उन्हांेने कहा कि टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई होने वाले क्षेत्रो की जानकारी लेकर उस क्षेत्र में जाकर परीक्षण कर पाईप लाईन विस्तार, इंटर कनेक्शन तथा टंकी लगाकर पंप के माध्यम से पानी सप्लाई करने संबंधी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि उक्त क्षेत्र में समुचित पानी सप्लाई हो सके।
महापौर श्री यादव ने निर्माण कार्याे के संबंध में प्रारंभ, अप्रारंभ कार्यो की जानकारी लेकर कहा कि कार्य में प्रगति लावे, अप्रारंभ कार्य के लिए ठेकेदारो को कार्य प्रारंभ करने निर्देशित करे। उन्हांेने काम्पलेक्स निर्माण के प्रगति की जानकारी लेकर नक्शा अनुसार दुकान की साईज निकाल दर निर्धारण कर राजस्व विभाग को जानकारी देवे, जिससे उनके द्वारा नीलामी के लिए प्रक्रिया की जा सके। उन्होंने आंगनबाडी मरम्मत, विधायक,सांसद निधि तथा योजना के कार्यो की विस्तृत जानकारी लेकर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बजट प्रावधानानुसार उसके क्रियान्वयन के लिए किये जा रहे कार्यो की वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, विद्युत मण्डल के सहायक अभियंता श्री रोहित मण्डावी, निगम की सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, फिल्टर प्लांट के संचालक श्री नीतिन पाटिल व श्री राजेश पवार तथा निगम के उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती, श्री अनूप पाण्डे व श्री तिलक राज ध्रुव सहित लोककर्म विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।











































