back to top

राजनांदगांव: जन्माष्टमी पर यादव समाज का दो दिवसीय आयोजन, 3 को बाइक रैली और 4 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

राजनांदगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज राजनांदगांव द्वारा इस वर्ष दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी राजनांदगांव प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यादव समाज के संरक्षक एवं महापौर मधुसूदन यादव तथा समाज के मन्ना यादव ने दी।

Advertisements

महापौर मधुसूदन यादव एवं मन्ना यादव ने बताया कि 3 सितंबर को बाइक रैली तथा 4 सितंबर को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 3 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे स्टेट हाईस्कूल से बाइक रैली प्रारंभ होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेट हाईस्कूल पहुंचेगी। वहीं 4 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा चौक पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना है। बाइक रैली में पुरुष सफेद परिधान तथा महिलाएं लाल साड़ी में शामिल होंगी। वहीं शोभायात्रा में पुरुष पीले रंग के कुर्ते और महिलाएं पीली साड़ी में नजर आएंगी। आयोजन में करीब 1000 युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है।

जन्माष्टमी उत्सव को भव्य बनाने के लिए यादव समाज की विभिन्न शाखाओं के स्वजातीयजन एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हैं। समाज के पदाधिकारियों द्वारा मोहल्ले-मोहल्ले बैठक लेकर लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिलाओं में भी बाइक रैली और शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह है।

जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने यादव समाज के सदस्य राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, गरीबाराम यादव, हरीश यादव, दुर्गेश यादव, सुदेश यादव, महेश यादव, राधेलाल यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, रितेश यादव, सूरज यादव, मन्ना यादव, राजेश यादव, अमन यादव, हरीश यादव, दुर्गा यादव, पार्षद शेखर यादव, मनोहर यादव, किशन यादव, इंद्रसेन यादव, शीलू यादव, राकेश यादव, प्रेम शंकर यादव, रिभय यादव, अभ्यास यादव अधिवक्ता आदि जुटे हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page