back to top

महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी, 20 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटनखास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित शराब की खेप पकड़ी है।

Advertisements

पुलिस ने एक कार से 198 बल्क लीटर यानी 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब, कार और मोबाइल समेत कुल 5 लाख 33 हजार 300 रुपए का माल जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार क्रमांक MH31DX3100 में महाराष्ट्र की ओर से ग्राम बंजारी की तरफ अवैध शराब लाई जा रही है।

सूचना पर पाटनखास पुलिस ने बोरी-बंजारी मार्ग स्थित महुआ झाड़ के पास घेराबंदी की। कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 14 पेटी गोवा व्हिस्की और 6 पेटी बटवाइजर बीयर बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने कार चालक स्वप्निल रहिले (29), निवासी ग्राम देवरी, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी मिलने की बात पुलिस ने कही है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

कार की कीमत करीब 4 लाख रुपए, शराब की कीमत 1 लाख 23 हजार 300 रुपए और मोबाइल की कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन और एसडीओपी नेहा पवार के मार्गदर्शन में पाटनखास चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र नेताम एवं टीम द्वारा की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page