back to top

राजनांदगांव: मेहनत और अभ्यास से मिली उड़ान, पीयूष और चंद्रप्रकाश राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम…

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरझिटी के विद्यार्थियों ने शालेय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला व संभाग स्तर पर सफलता प्राप्त किया। विद्यालय से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए नौ छात्रों का चयन हुआ।

Advertisements

जिनमें भूमिका का चयन दो खेलों कबड्डी व एथलेटिक्स के लिए हुआ है। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों में भिनेन्द्र, पीयूष यादव, भूमिका, टिकेश्वर, रुद्र प्रताप, ओमकुमार, चंद्रप्रकाश, पीयूष लहरे व शोभित पटेल शामिल हैं।

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद भूमिका, पीयूष लहरे, चंद्रप्रकाश, ओमकुमार, रुद्र प्रताप व टिकेश्वर का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उतई (दुर्ग) में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीयूष लहरे ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के छात्र चंद्रप्रकाश पिता मनोज कुमार देवांगन का रोलर स्कैटिग में राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के चयन हुआ है। इस प्रकार पीयूष लहरे पिता हेमंत कुमार, चंद्रप्रकाश पिता मनोज कुमार का राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर शाला की प्राचार्यों आशा मुदलियार, समस्त शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों की सफलता में उनके परिश्रम, निरंतर अभ्यास के साथ शाला के खेल शिक्षक विनीत रंजन के मार्गदर्शन की सराहना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page