back to top

राजनांदगांव: फारेस्ट कालोनी शिव नगर में सामुदायिक भवन, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार, शंकरपुर तथा नवागांव मंे कृष्ण मंदिर का महापौर ने किया लोकार्पण…

महापौर ने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि आज लोकार्पण करना मेरे लिये सौभाग्य का दिन

Advertisements

राजनांदगांव 4 सितम्बर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सामुदायिक भवन तथा कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का आज लोकार्पण कर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज के इस शुभ दिन इन कार्यो का लोकार्पण करने तथा शंकरपुर व नवागांव में भगवान कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मुझे अवसर मिला।

शिव नगर वासियों की मांग थी कि विभिन्न आयोजनो के लिए सामुदायिक भवन बने, उसी प्रकार यादव समाज के लोगो की मांग थी कि महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास साढ़ादेव कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाए। शिव नगर वासियो एवं यादव समाज के लोगो की भावना के अनुरूप निर्माण किया गया और आज इस शुभ दिन में इसका लोकार्पण किया जा रहा है।

उन्हांेने कहा कि यादव समाज का इस्ट देव मंदिर में समाज की आस्था जुडी है, इसका जीर्णोद्धार करना सौभाग्य की बात है। इसी प्रकार सामुदायिक भवन का उपयोग विभिन्न आयोजनो के लिए किया जायेगा।

उन्हांेने कहा कि शंकरपुर व नवागांव में नये मंदिर में कृष्ण भगवान का प्राण प्रतिष्ठा आज के दिन होना वार्डवासियो के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस पावन अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए श्री कृष्ण के आदर्शाे पर चल भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने की अपील की।


नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 43 फारेस्ट कालोनी के पास शिव नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 15.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार धार्मिक न्यास योजनांतर्गत 5 लाख रूपये की लागत से महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास साढादेव कृष्ण मंदिर का ढोलपुर पत्थर लगाकर जीर्णोद्धार किया गया।

जिसका आज महापौर श्री यादव ने पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। साथ ही शंकरपुर एवं नवागांव में निर्मित कृष्ण मंदिर में कृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होकर महापौर ने पूजा अर्चना किया।


सामुदायिक भवन लोकार्पण अवसर पर छ.ग. केश शिल्प कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री देवशरण सेन, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, वरिष्ठ सभापति व वार्ड पार्षद श्रीमती खेमिन राजेश यादव,पार्षद श्री हेमंत शेखर यादव, श्री मनोहर यादव, श्रीमती अमृता सिन्हा,श्री सेवक राम उईके, श्री डुरेन्द्र साहू, यादव समाज के अध्यक्ष श्री गरीभा राम यादव सहित श्री सुदेश यादव, श्री अमन यादव, श्री प्रेमशंकर यादव, किरण यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर भवन के पास महापौर ने वृक्षारोपण भी किया।


इसी प्रकार महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का महापौर श्री यादव ने समाजिक बंधुओ की उपस्थिति में सपत्निक पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।

इसी कडी में उन्होने शंकरपुर कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पार्षद श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, समाज के अध्यक्ष श्री उत्तम यादव के साथ तथा बजरंगपुर नवागांव में कृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राहुल चैबे के साथ शामिल होकर पूजा अर्चना किए।

Advertisements

You cannot copy content of this page