
राजनांदगांव। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी चिखली ने शंकरपुर शारदा चौक में अशांति फैलाने की आशंका पर एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, चौकी चिखली में प्राप्त शिकायत आवेदनों एवं वाद-विवाद की सूचना के आधार पर 3 सितंबर 2026 को शंकरपुर शारदा चौक में रोहित देवांगन (23), पिता राम अवतार देवांगन, निवासी शंकरपुर शारदा चौक, ओपी चिखली के संबंध में जानकारी मिली थी।
पुलिस ने मौके की स्थिति को देखते हुए उसके द्वारा शांति भंग करने तथा संज्ञेय अपराध किए जाने की संभावना पाई।
इसके बाद पुलिस ने रोहित देवांगन को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उसे माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक गतिविधियों एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।











































