back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.26 लाख की संपत्ति जब्त…

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। ग्राम मुढ़पार नाला स्थित हनुमान मंदिर के पास ताश पत्ती से जुआ खेल रहे पांच लोगों को डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से ₹26,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 5 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹1,26,500 बताई गई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम मुढ़पार नाला में हनुमान मंदिर के सामने बिजली की रोशनी के नीचे कुछ लोग रुपयों-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पकड़ लिया।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान तोषण राम वर्मा (35), निवासी डूडेरा, देवानंद वर्मा (25), निवासी रेगाकठेरा, नरेन्द्र कुमार वर्मा (30), निवासी कोपेडीह, मुकेश सिन्हा (26) और अरुण सिन्हा (45), दोनों निवासी बधियाटोला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


कार्रवाई में सउनि धनलाल सिन्हा, आरक्षक अविलेश ढीढ़ी, किशन चन्द्रा, रामखिलावन सिन्हा, मिथिलेश पटेल, इंद्रभान सिंह एवं भूपेन्द्र वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page