
यातायात नगर टंकी की होगी सफाई

राजनांदगांव 16 सितम्बर। नगर निगम द्वारा टंकी सफाई करने की कडी में राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत निर्मित यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी (क्षमता 13.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से दिनांक 18 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 19 सितम्बर शनिवार से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि बारिश के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदमतन यादव के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में दिनांक 18 सितम्बर शुक्रवार को यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी। पूर्व में उक्त टंकी की सफाई 23 जनवरी 2026 को की गयी थी, अब पुनः आज सफाई कराई जा रही हैै।
आयुक्त ने बताया कि यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी (क्षमता 13.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र रेवाडीह, पेण्ड्री, ईस्कान विहार कालोनी, जीवन आवास, अटल विहार कालोनी एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में 18 सितम्बर शुक्रवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 19 सितम्बर शनिवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।










































