back to top

राजनांदगांव: घुमका कांग्रेस कमेटी की मंडल स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल हुई शामिल…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घुमका स्थित सतनाम भवन में कांग्रेस कमेटी की घुमका मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस दौरान संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Advertisements

बैठक में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, अघोषित बिजली कटौती, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और शक्कर की बढ़ी कीमतों सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने और समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से निरंतर संवाद से संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आमजन के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, प्रभारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका पुसऊ वर्मा, मंडल अध्यक्ष खेमचंद वर्मा, नारायण वर्मा, दानी वर्मा, पार्षद कुमार बघेल, कैलाश शर्मा, कीर्तन वर्मा, राममुरत वर्मा सहित सरपंच, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी, पदाधिकारी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page