back to top

राजनांदगांव: विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की अनुशंसा पर दिव्यांग सरस्वती को मिली ट्राई साइकिल, आवागमन हुआ आसान…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल की अनुशंसा पर ग्राम अछोली निवासी दिव्यांग सुश्री सरस्वती मानिकपुरी को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल मिलने से सरस्वती के लिए आवागमन सुगम हुआ है और दैनिक जीवन में आने-जाने की परेशानियां कम हुई हैं।

Advertisements

ट्राई साइकिल मिलने के बाद सरस्वती मानिकपुरी विधायक कार्यालय पहुंचीं और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। विधायक ने कार्यालय से बाहर आकर उनसे मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान सरस्वती मानिकपुरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले उन्हें चलने-फिरने और कहीं आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। ट्राई साइकिल मिलने के बाद अब उन्हें आवागमन में काफी सुविधा हो रही है और वे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकती हैं। उन्होंने सहायता के लिए विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page