
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ रोड पर बगीचा होटल के सामने शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 पौवा सुपर 36 मसाला देशी मदिरा, कुल 3.060 बल्क लीटर शराब और बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,900 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 20 सितंबर 2026 को डोंगरगढ़ पुलिस टीम अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बगीचा होटल के सामने खैरागढ़ रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
मौके से करनैल सिंह पिता मनजीत सिंह भाटिया (50 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा वार्ड नंबर 13, डोंगरगढ़ को सफेद-गुलाबी रंग के थैले में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 पौवा सुपर 36 मसाला देशी मदिरा शराब बरामद हुई। शराब की कीमत 1,700 रुपये और बिक्री रकम 200 रुपये सहित कुल 1,900 रुपये का सामान जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।











































