back to top

राजनांदगांव: सेवा मेरा योगदान के तहत पेंड्री में स्वच्छता, पौधरोपण और जल संरक्षण का दिया गया संदेश…

  • वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स ने श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश
  • इंजेक्शन वेल का अवलोकन कर समझी वर्षा जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन की प्रक्रिया

  • राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आज राजनांदगांव के पेण्ड्री क्षेत्र स्थित गार्डन एवं तालाब के पास स्वच्छता, पौधरोपण एवं जल संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की गई।
  • कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
  • वडनगर गुजरात से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा अंतर्गत बाइक रैली के माध्यम से राजनांदगांव पहुंचे बाइकर्स ने भी सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। इस अवसर पर वडनगर से आए राज्यसभा सांसद श्री राजेश शुक्ला, सांसद लोकसभाक्षेत्र राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और पौधरोपण किया।

  • कार्यक्रम के दौरान तालाब के समीप निर्मित इंजेक्शन वेल का अवलोकन किया गया। उपस्थित बाइकर्स एवं नागरिकों को इंजेक्शन वेल के माध्यम से वर्षा जल को भू-जल स्तर तक पहुंचाने और जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान वर्षा जल के संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और भविष्य के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई।
  • सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिले में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नागरिकों ने स्वच्छ, हरित एवं जल समृद्ध राजनांदगांव के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Advertisements

You cannot copy content of this page