
राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों जान्हवी मेश्राम, भावेश निषाद एवं वशिष्ठ साहू ने 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए।
पदक विजेता खिलाड़ियों का जिले के प्रथम नागरिक एवं महापौर मधुसूदन यादव ने चीखली स्कूल मे आयोजित सेवा संकल्प अभियान क़े अवसर पर इन प्रतिभाओ का सम्मान किया।
खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में टीम के वरिष्ठ एन आई एस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, जावेद खान, योगेश द्विवेदी एवं महिमा यादव के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, लोकेश जैन, श्रुति जैन, अपूर्वा श्रीवास्तव, सावन वर्मा, मनोहर यादव एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे उपस्थित रहे।










































