back to top

राजनांदगांव : गांधी जयंती के अवसर पर RIYA WELFARE SOCIETY ने चिखली तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान…

राजनांदगांव, 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर RIYA WELFARE SOCIETY ( RURAL INTEGRATION YOUTH ASSOCIATION ) द्वारा राजनांदगांव के चिखली तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

इस दौरान संस्था के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने तालाब परिसर में फैले कचरे एवं प्लास्टिक आदि को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे तालाब, नदी एवं अन्य जलस्रोतों में कचरा न डालें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।

संस्था द्वारा गांधी जी के स्वच्छता और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने कहा कि स्वच्छ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

RIYA WELFARE SOCIETY ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने शहर और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बना सकते हैं।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक, पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page