
पानी टंकी सफाई कार्य अंतिम चरण में
राजनांदगांव 2 अक्टूबर। नागरिको को शुद्ध पानी सप्लाई के लिए निगम सीमाक्षेत्र की सभी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। टंकी सफाई करने की कडी में राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत शंकरपुर टंकी (क्षमता 10.00 लाख लीटर) की सफाई कराई जानी है, जिसके कारण शंकरपुर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से शंकरपुर टंकी से कल दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 4 अक्टूबर रविवार से सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि नागरिको को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हर छैः माह में निगम सीमाक्षेत्र के टंकियो की सफाई कराई जाती है। बारिश मंे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 3 अक्टूबर शनिवार को शंकरपुर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी। उक्त शंकरपुर टंकी की पूर्व में 17 जनवरी 2026 को सफाई कराई गयी थी।
आयुक्त ने बताया कि शंकरपुर टंकी (क्षमता 10.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र शंकरपुर, शांतिनगर, चिखली वार्ड नं. 06, पुराना ढ़ावा, रामनगर, शिक्षक नगर में कल 3 अक्टूबर शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 4 अक्टूबर रविवार को सुबह सें पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।











































