
राजनांदगांव 8 अक्टूबर। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें प्रारंभ हुई। बैठक में 8 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया।
बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत एवं राजगीत के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात 1 घण्टे का प्रश्नकाल हुआ, प्रश्नकाल के दौरान पार्षदो द्वारा पूछे गये प्रश्नों का क्रमशः विभागवार प्रभारी सदस्यों एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जवाब बताया, प्रश्नकाल के पश्चात क्रमानुसार विषर्यो पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।
बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन विषय सहित जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा विषय क्रं. 3 चैक चैराहा के नामकरण की कडी में नया बस स्टैण्ड का नामकरण डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से करने एवं नया बस स्टैण्ड में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना व सौदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति के अलावा अमृत मिशन अंतर्गत वार्ड नं. 23 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निर्मित गार्डन का नामकरण पूर्व नामांकित पार्षद व वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र व्यास पार्क करने,राष्ट्रीय राजमार्ग 53 मंे सी.आई.टी. कालेज से कन्हारपुरी बाईपास रोड का नामकरण ‘‘दाऊ मंदराजी मार्ग‘‘ के नाम पर किये जाने एवं कंचनबाग सनसिटी पहुच मार्ग के पहले चैक का नाम नवकार चैक के नाम पर किये जाने संबंधी विषय पर चर्चा उपरांत उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विषय पारित किया गया।
इसी प्रकार विषय क्रं. 4 में निगम सीमाक्षेत्र में विज्ञापन हेतु निगम आधिपत्य, निजी व शासकीय स्थल (उपयुक्त स्थल) पर यूनिपोल (विज्ञापन बोर्ड) लगाये जाने निविदा आमंत्रण की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। विषय क्रं. 5 में निगम स्वामित्व के टाउनहाॅल परिसर जी.ई.रोड के किनारे की 38 दुकानो एवं कस्तूरबा महिला मंडल रोड में निगम से लगी हुई 18 दुकानो को तोड़कर 55 दुकानो का पुननिर्माण के संबंध में चर्चा उपरांत उपरोक्त विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया।
निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि विषय क्रं. 6 में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत लखोली कन्हारपुरी से मोहारा बायपास तक नाला निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 208.32 लाख का माननीय महापौर द्वारा दिनांक 17.08.2026 को सामान्य सभा की स्वीकृति की प्रत्याशा में जारी निविदा की पुष्टि/अनुमोदन एवं विषय क्रं. 7 मंे अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत रेवाडीह चैक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 250.00 लाख का माननीय महापौर द्वारा दिनांक 17.08.2026 को सामान्य सभा की स्वीकृति की प्रत्याशा में जारी निविदा की पुष्टि/अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गयी।
अंतिम विषय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान अन्तर्गत मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनान्तर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चैक सौदर्यीकरण विकास कार्यो हेतु कुल राशि रू. 253.32 लाख (रूपये दो करोड़ तिरपन लाख बत्तीस हजार मात्र) की स्वीकृत राशि की निविदा आमंत्रित किये जाने विषय पर चर्चा उपरांत उपरोक्त विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष की अनुमति से सदन में उपस्थित सदस्यो ने अन्य विषय में अधोसरंचना मद अंतर्गत ट्रासर्पोट नगर में नाली,रोड व पेयजल व्यव्यवथा के कार्य में सी.सी.रोड एप्रोज रोड को समाहित करते हुए संशोधित प्राक्कलन रू. 490.00 लाख की स्वीकृति विषय जोडने के अलावा जैन मंदिर सदर बाजार चैक से जैन बगीचा मार्ग का नामकरण भगवान पाश्र्वनाथ के नाम पर करने, आचार्य इन्द्रभूषण ठाकुर के नाम से किसी चैक चैराहे रोड या चबूतरा का नामकरण करने सहित चैक चैराहा सौदर्यीकरण के प्रस्ताव में ठा. प्लारेलाल चैक में स्थापित त्याग मूर्ति ठा.प्यारेलाल जी की प्रतिमा स्थल एवं शहीद विनोद चैबे जी की प्रतिमा स्थल का सौदर्यीकरण करने जोडने संबंधी प्रस्ताव दिया गया, जिसपर सर्वसम्मति से सभी सदस्योे ने सहमति दी।
चारो विषय जोडने संबंधी प्रस्ताव पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भी सहमति देते हुए कहा कि नामकरण संबंधी प्रस्ताव के एक प्रस्ताव में स्थल चयन संबंधी चर्चा कर स्थल चयन कर लिया जायेगा। सभी विषयो में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित करने का निर्णय लिया गया। निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिं पारस वर्मा ने सभा का सफल संचालन किया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात पूर्व पार्षद स्व श्री भोलाराम मिश्रेकर, पूर्व नामांकित पार्षद स्व श्री राजेन्द्र व्यास, पूर्व प्राचार्य स्व.श्री यू.एस. पालीवाल, सहायक ग्रेड-3 स्व. श्री शिवशंकर कश्यप, सहायक राजस्व निरीक्षक स्व. श्री प्रताप चंद बोरकर, भृत्य स्व. श्री राजेश यादव सहित प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा के भाई स्व.श्री मोहन लाल माखीजा, पार्षद श्री रवि सिन्हा के पिता सेवानिवृत्त अभियंता स्व. श्री रामरतन सिन्हा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी गयी।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदो, नामांकित पार्षदों, आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के अलावा अधिकारी कर्मचारी एंव पत्रकार बंधु उपस्थित थे।











































