
राजनांदगांव। शहर के पाताल भैरवी मंदिर के पास कृष्णा अस्पताल के समीप एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद ऑल्टो कार को कृष्णा अस्पताल के सामने खड़ा कर दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में नंबर प्लेट नहीं लगी होने की बात सामने आई है। ऐसे में वाहन की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।








































