back to top

राजनांदगांव ब्रेकिंग: बुलडोजर कार्रवाई के बाद विरोध का अनोखा तरीका, गुड़ाखू लाइन रोड पर एक दुकानदार ने लगाई मछली की दुकान…

राजनांदगांव। गोल बाजार स्थित मटन मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई के बाद दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी विरोध के बीच एक दुकानदार ने अपना विरोध जताने के लिए गुड़ाखू लाइन रोड पर मछली की दुकान लगाकर बिक्री शुरू कर दी।

मटन मार्केट में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने कारोबार को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इसी के विरोध में एक दुकानदार ने गुड़ाखू लाइन रोड पर दुकान लगाकर अपना व्यवसाय शुरू किया। यह दुकान क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

दुकानदार का यह कदम मटन मार्केट में हुई कार्रवाई के प्रति विरोध जताने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, फिलहाल गुड़ाखू लाइन रोड पर केवल एक ही दुकानदार ने मछली की दुकान लगाई है। अन्य दुकानदारों द्वारा यहां दुकानें लगाए जाने की कोई स्थिति नहीं है।

बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास और उनके व्यवसाय को लेकर अब नगर निगम की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।